{"_id":"697a4cdba448cafaeb00190b","slug":"the-female-sanitation-worker-who-administered-the-drip-to-the-patient-was-removed-auraiya-news-c-211-1-ka11004-138653-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मरीज को ड्रिप लगाने वाली महिला सफाईकर्मी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मरीज को ड्रिप लगाने वाली महिला सफाईकर्मी को हटाया
Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में भर्ती महिला को महिला सफाईकर्मी के द्वारा ड्रिप लगाने के मामले ने स्टाफ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सफाईकर्मी का निष्कासन कर दिया गया है।
अब ड्यूटी पर तैनात नर्स पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय कमेटी ने वायरल हुआ वीडियो 20 दिन पुराना पाया है।
इस मामले में जांच में यह भी सामने आया कि लेबर रूम में जिस स्टाफ नर्स की जिम्मेदारी थी, उसने भी लापरवाही की। ऐसे में अब जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने की बागडोर काफी कुछ क्वालिटी मैनेजर के कंधों पर होती है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने बाद अब क्वालिटी मैनेजर की निगरानी सवालों के घेरे में है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।