{"_id":"688ba6d3d4e9af89b40bf7a4","slug":"the-evening-rain-brought-relief-from-the-scorching-heat-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129494-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उमस भरी गर्मी से शाम की बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उमस भरी गर्मी से शाम की बारिश ने दी राहत
Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग शाम 6:45 बजे के बाद मौसम के अचानक करवट बदलने से राहत महसूस करने लगे। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट हुई। सड़कों पर लोगों ने छाता लगाकर आवागमन किया। गर्मी से परेशान लोग इस फुहार का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। शाम के समय गुलजार रहने वाली बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।
8.6 एमएम बारिश की उम्मीद
कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि गुरुवार को 8.6 एमएम बारिश होने की संभावना है। इससे उमस में राहत मिलेगी। दो दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।