{"_id":"6abfdaf1f2cb354dbe07969b","slug":"the-district-ranked-sixth-in-the-state-for-dial-112-response-time-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152624-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डायल-112 के रिस्पांस-टाइम में प्रदेश में छठे स्थान पर रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डायल-112 के रिस्पांस-टाइम में प्रदेश में छठे स्थान पर रहा जिला
विज्ञापन
औरैया। आपात स्थिति में पुलिस सहायता पहुंचाने के मामले में औरैया पुलिस ने सितंबर 2026 में बेहतर प्रदर्शन किया है। डायल-112 के औसत रिस्पांस टाइम में जिले ने प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। जिले का औसत रिस्पांस टाइम 3 मिनट 48 सेकंड रहा। वहीं, कानपुर जोन और कानपुर रेंज में औरैया पहले स्थान पर रहा।
पुलिस विभाग के अनुसार डायल-112 की कार्यप्रणाली में सुधार, पीआरवी कर्मियों की प्रभावी निगरानी और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे आपात स्थिति में जरूरतमंदों तक पुलिस सहायता कम समय में पहुंच सकी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए एसपी भारती ने डायल-112 प्रभारी महेश कुमार पाठक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने की अपेक्षा जताई। अधिकारियों के अनुसार डायल-112 के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाए रखने के लिए पीआरवी की निगरानी और फील्ड रिस्पांस की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य सूचना मिलने के बाद पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना और आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।