{"_id":"6772e4a86b3cfdb892050a70","slug":"the-dumper-overturned-in-the-pond-after-hitting-the-pickup-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120543-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पिकअप में टक्कर मारने के बाद डंपर तालाब में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पिकअप में टक्कर मारने के बाद डंपर तालाब में पलटा
विज्ञापन
बिधूना। बेला-बिधूना मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप में टक्कर मारने के बाद डंपर तालाब में पलट गया। पिकअप के क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क यातायात बाधित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद सड़क यातायात को दुरुस्त किया।
बेला मार्ग पर स्थित गांव पुरवा दूजे के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे सामने से आ रही पिकअप में टक्कर मारने के बाद ईंटों से भरा डंपर तालाब में पलट गया। टक्कर लगने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप का मलबा सड़क पर बिखरने से सड़क यातायात बाधित हो गया। इस घटना में पिकअप चालक अंकित निवासी झबरा, वीरू, भूरा सुरक्षित बच निकले।
चालक अंकित ने बताया कि वह रुरुगंज से लौट रहा था। टक्कर मारने के बाद चालक ने डंपर दौड़ाया, तभी अचानक डंपर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हालांकि, डंपर को पलटने से पहले चालक कूदकर भाग निकला। बेला थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सड़क पर पड़े पिकअप के मलबे को हटाकर सड़क यातायात सुचारु कराया गया। इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं।