{"_id":"642c736bc103776b13064234","slug":"the-driver-was-released-from-jail-after-14-years-for-killing-his-wife-auraiya-news-c-12-1-163117-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी की हत्या में 14 साल बाद जेल से छूटा था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी की हत्या में 14 साल बाद जेल से छूटा था चालक
Wed, 05 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। शार्ट सर्किट से ऑटो में लगी आग से जिंदा जलकर मरा चालक जवाहर लाल पत्नी की हत्या के मामले में फतेहगढ़ जेल में बंद था। 14 साल की सजा काटने के बाद दीपावली के समय छूट कर आया था और 15 दिन पहले ही ऑटो खरीद कर चला रहा था।
जवाहर लाल के बड़े भाई की मौत के बाद उसने पूजा देवी से शादी की थी। वर्ष 2012 में छिबरामऊ कन्नौज में पत्नी पूजा की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई संजीव के मुताबिक, भाई दीपावली के समय जेल से छूटकर बाहर आया था। उसके दो बेटियां साधना और शीलू है। उनकी परवरिश के लिए वह ई-रिक्शा चलाता था। 15 दिन पहले ही उसने नया सीएनजी ऑटो लिया था। जिसे वह अछल्दा मार्ग पर चला रहा था। घर पर इन दिनों मकान निर्माण का काम चल रहा है। मंगलवार सुबह भाई अचानक से घर से कुछ सामान लेकर अछल्दा जाने की बात कह निकला था। दोपहर बाद हादसे की जानकारी मिली। घटना के बाद परिजनों और बेटियों का बुरा हाल रहा।
-- --
ऑटो में आग लगने के बाद दहशत में दिखे राहगीर
जहां पर ऑटो में आग लगी उससे कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप भी था। देखते ही देखते सीएनजी ऑटो में तेज धमाका हो गया। जिससे राहगीर दहशत में नजर आए। आग बुझाने पहुंचे फायर कर्मियों ने विस्फोट का कारण सीएनजी सिलिंडर का फटना बताया है। फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
-- --
ऑटो में एक महिला होने की रही चर्चा
घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आए। कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि ऑटो में चालक के अलावा एक महिला भी थी। जिस वक्त ऑटो में आग लगी वह मौके चलते ऑटो से भाग निकली। वहीं, ऑटो चला रहा युवक फंसा रहा। उसके शरीर से आग की लपटें निकल रही थी, किसी तरह वह बाहर निकला तो सड़क किनारे गड्ढे में पैर पड़ने से वह गिर गया, उसी समय ऑटो में ब्लास्ट हुआ और उसकी जलकर मौत हो गई।