फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The DM and SP left by bus to visit accident-prone areas.

Auraiya News: दुर्घटना बाहुल्य स्थान देखने बस से निकले डीएम और एसपी

Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The DM and SP left by bus to visit accident-prone areas.
फोटो-43- बस से सफर करते अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
औरैया। डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक की। दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का जिक्र होने पर दोनों अधिकारियों संग बस से स्थानों के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

जगह-जगह घटना-दुर्घटना की वजह तलाश कर अधिकारियों संग मंथन किया गया। अधिकारियों के एक बस में सफर करने से डीजल की भी बचत की गई।
डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाए जाने के संबंध में स्कूल स्तर पर जागरुकता कार्यक्रमों पर फोकस किया। डीआईओएस व बीएसए से बृहद कार्ययोजना बनाने को कहा। डीएम ने यातायात सीओ को निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से समन्वय कर दुर्घटना होने की संभावना या पूर्व में दुर्घटना घटित हो चुकी है, ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने को कहा।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर चेतावनी सूचक, रबर स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर आदि के प्रयोग पर जोर दिया। स्कूल वाहनों की फिटनेस पर नजर रखने को कहा गया। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चिह्नांकन कर आवश्यक संकेतांक सूचना पट्ट लगाएं। इसके बाद डीएम व एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों के साथ बस के जरिए जनपद के सेंगर नदी पुल, मंडी गेट व इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राज मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए कि हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद किया जाए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा, यातायात सीओ पुनीत मिश्रा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य, बीएसए संजीव कुमार, एआरटीओ नानक चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed