{"_id":"662feb8c607c14e13908d9e4","slug":"the-district-got-a-team-of-psychiatrists-auraiya-news-c-211-1-aur1006-111658-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिले को मिली मनो चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिले को मिली मनो चिकित्सकों की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर से सात किलोमीटर दूर चिचौली में मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। वर्षों से जिले में मनो चिकित्सकों की कमी को मेडिकल कॉलेज के साइकोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने पूरी कर दी है। यहां विभागध्यक्ष के नेतृत्व में चार डॉक्टरों की टीम मरीजों के मनोविकारों को काउंसलिंग के जरिए दूर करने को तैयार हैं।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 21 अलग-अलग डिपार्टमेंट बनाए गए हैं। जहां जरूरत के लिहाज से चिकित्सीय टीम की तैनाती हो रही है। साइकोलॉजिकल डिपार्टमेंट में पिछले दिनों साक्षात्कार के बाद तीन चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित हुई है। साइकोलॉजिकल डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. कृतिका चावला हैं।
लोगों के जीवन में दिमागी मनोविकार को दूर करने में यह टीम काफी कारगर होगी। लोगों को डिपार्टमेंट की जानकारी होने के साथ ही यहां पहुंचना भी शुरू कर दिया है। कुछ मरीजों का उपचार भी किया जा चुका है। हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. कृतिका चावला के साथ उनकी टीम में उनके असिस्टेंट डॉ. अजय सिंह व काउंसलर डॉ. शिवांगी तिवारी व डॉ. नूपुर शामिल हैं। काउंसलर के तौर पर दोनों महिला चिकित्सक खास तौर पर महिलाओं व छात्राओं के मनोविकारों पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिंदगी से हारने वालों व निराशा में डूबे लोगों को उबारने में कारगर होगी काउंसलिंग
साइकोलॉजिकल डिपार्टमेंट की टीम का परामर्श (काउंसलिंग) खास तौर पर जिंदगी से हारने व निराशा में डूबे लोगों को उबारने के लिए कारगर होगी। खुद में समेटे दर्द व तमाम तरह की परिस्थितियों से जूझते लोगों के लिए यह विभाग मेंटर की भूमिका निभाएगा। बच्चों से लेकर महिलाओं व पुरुषों सभी की मनो समस्याओं को दूर करने के लिए यह टीम काम करेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
साइकोलॉजिकल विभाग में चार डॉक्टरों की तैनाती हुई है। विभागाध्यक्ष के तौर पर सीनियर रेजीडेंट डॉ. कृतिका चावला काम कर रही हैं। मनो रोगियों से लेकर सामान्य लोगों को काउंसलिंग की सुविधा शुरू करा दी गई है। मरीजों ने परामर्श लेना भी शुरू कर दिया है।
-डॉ. अरविंद कुशवाहा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज