फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dismissal of the worker and to Caryktri : Trivedi

मुख्य सेविका और कार्यकत्री को करें बर्खास्त : त्रिवेदी

Thu, 23 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The dismissal of the worker and to Caryktri : Trivedi

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने

विज्ञापन
अजीतमल क्षेत्र के लोहिया ग्राम सिकरौड़ी और हनुमानगढ़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्हें हनुमानगढ़ी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में खामियां मिलीं।

बच्चों के हिस्से का मिड-डे मील शिक्षकों  के लिए बनता मिला। लोहिया ग्राम सिकरौड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चे नदारद थे। इतना ही नहीं अभिलेख भी गायब थे। यह देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीडीपीओ को केंद्र में तैनात मुख्य सेविका और कार्यकत्री को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण में लोहिया ग्राम सिकरौड़ी पहुंची उत्तर प्रदेश बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की सदस्या मनीषा त्रिवेदी ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा 3 से 5 तक के सभी बच्चे एक ही कक्ष में पढ़ते मिले। कक्षा 5 के बच्चे से महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री के बारे पूछा तो वह कुछ भी न बता सके।

यहां तक की बच्चे विद्यालय में लगी राष्ट्रभक्तों की फोटो भी न पहचान सके। पढ़ाई की स्थिति पूरी तरह से शून्य मिली। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी ग्राम के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में मौके पर चार टीचर और चार बच्चे मिले।

मिड-डे मील के खाने में चार बच्चों के सापेक्ष 40 रोटियां देख प्रधानाध्यापक दीपक दुबे से जब पूछा तो जवाब सुनकर भौचक्की रह गईं। प्रधानाध्यापक ने तपाक से जवाब दिया कि ये रोटियां बच्चों के लिए नहीं, बल्कि टीचरों के लिए बनी हैं। विद्यालय में पढ़ाई का स्तर शून्य मिला।

आयोग की सदस्य मनीषा त्रिवेदी ने बताया कि उक्त सभी स्थितियों को संज्ञान में लिया गया है। लखनऊ पहुंचने के बाद सभी पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed