फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The digging of the drain continues, the water filled in the villages did not come out

तीसरे दिन भी नाला खुदाई का काम रहा जारी, गांवों में भरा पानी नहीं निकला

Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The digging of the drain continues, the water filled in the villages did not come out
दिबियापुर (औरैया)। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे छह गांवों के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व मतदान प्रक्रिया से बाहर रहने का ऐलान किया था। इसके बाद शुक्रवार से प्रशासन ने नाला सफाई व अतिक्रमण हटवाने का काम शुरू कराया। प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन एनटीपीसी कालोनी के बाहर नाले की सफाई कराई। हालांकि रविवार को भी पानी निकलना शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

दिबियापुर से सटी जमुहां, घेरा, केंझरी समेत छह गांवों के लोग जलनिकासी न होने से परेशान हैं। दिबियापुर समेत आसपास गांवों का पानी इकट्ठा होने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। इसी से आजिज आकर गुरुवार को सभी छह गांवों के ग्रामीणों ने गांवों में बैनर लगाकर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी। साथ ही बेमियादी अनशन से लेकर आत्मदाह तक की बात कही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को औरैया के तहसीलदार रनवीर सिंह, सिंचाईं विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता विनोद कटियार, जिलेदार श्याम मोहन तिवारी तीन जेसीबी मशीनों की मदद से एनटीपीसी के बाहर से होते हुए नाला खोदाई व पुराने नाले की सफाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार लगातार तीसरे दिन एनटीपीसी आवासीय कालोनी के बाहर बने नाले की सफाई का क्रम शुरू रहा। एनटीपीसी आवासीय कालोनी के मुख्य गेट के नीचे पड़े पाइप की मजदूरों से सफाई शुरू कराई गई। हालांकि नाले में काफी मात्रा में सिल्ट जमी होने के कारण जलनिकासी शुरू नहीं हो सकी। हालांकि आज भी गांवों में भरा पानी निकलना शुरू नहीं हुआ। सिंचाईं विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सोमवार शाम तक पानी निकलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed