फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Dibiyapur Premier League will be held in March; preparations are in full swing.

Auraiya News: मार्च में होगा दिबियापुर प्रीमियर लीग, तैयारियां तेज

Fri, 09 Jan 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Dibiyapur Premier League will be held in March; preparations are in full swing.
दिबियापुर। दिबियापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में प्रीमियर लीग का आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। इस क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है। लीग के लिए अब तक 105 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सात टीमों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। इनमें विजन इलेवन, पुरवा छनहन वॉरियर्स, टीटू ब्लास्टर बेसुंधरा, हटके बड़ा ग्लैडिएटर्स, फफूंद पैंथर्स, सल्लाहपुर टाइटंस एवं लक्ष्य स्ट्राइकर्स शामिल हैं। सभी टीमों के ऑनरों ने तीन-तीन खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर चुके हैं। शेष 84 खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से टीमों में शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन 25 जनवरी को नारायणी मंडपम में किया जाएगा। नीलामी के दौरान टीम ऑनर अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। प्रत्येक टीम नीलामी में अधिकतम 12 खिलाड़ियों को खरीद सकेगी और तीन रिटेन खिलाड़ियों के साथ कुल 15 खिलाड़ियों की टीम तैयार होगी।
विज्ञापन

टीम ऑनरों में विजन इलेवन से दीपक चक, सल्लाहपुर टाइटंस से कुलदीप सिंह, लक्ष्य स्ट्राइकर्स से अमित यादव, पुरवा छनहन वॉरियर्स से सागर तोमर, हटके बड़ा ग्लैडिएटर्स से शुभम अवस्थी, फफूंद पैंथर्स से तन्मय गुप्ता एवं अर्पित शर्मा तथा टीटू ब्लास्टर बेसुंधरा से टीटू यादव नीलामी टेबल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिबियापुर प्रीमियर लीग की आयोजन समिति में संरक्षक गुरु नारायण अग्रवाल के साथ संतोष कुमार, देवेंद्र यादव, अमित शुक्ला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed