फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The department made canal off Khandi

नहर विभाग ने बंद कराई खंदी

Thu, 22 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 22 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The department made canal off Khandi
खंदी बंद करने की कवायद में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
इलाकाई किसानों के लिए मुसीबत बनी कटी खंदी को गुरुवार को नहर विभाग के कर्मचारियों ने बंद करा दिया। देर शाम खंदी से पानी आना बंद होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अजीतमल क्षेत्र के गांव कल्ले का पुर्वा के पास कुछ दिनों पूर्व धान की सूख रही फ सल को देखते हुए किसी ने नहर में खंदी काट दी। खंदी कटने से पानी के तेज बहाव में आस पास के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने खेतों से पानी निकालने के  लिए सड़क काट ली लेकिन मुसीबत कम नहीं हुई।  ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के कर्मचारियों को लालच देकर उनकी सहमति से खंदी काटी गई थी। गांव केे लोगों ने  प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया था।  प्रशासन ने इस ओर  ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद महकमा सक्रिय हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम अमित राठौर के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह खंदी बंद करने का प्रयास शुरू कर दिया। देर शाम तक खंदी बंद कर पानी का बहाव रोक दिया गया था।  किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed