फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The defaulter assaulted the bank manager

Auraiya News: बकायेदार ने बैंक प्रबंधक से की मारपीट

Sat, 25 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The defaulter assaulted the bank manager
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला महमंद में ऋण की वसूली करने गई आर्यावत ग्रामीण बैंक की टीम में शाखा प्रबंधक के साथ हुई कहासुनी में बकायेदार ने मारपीट कर दी। गंभीर हालत में प्रबंधक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महमंद निवासी मजरुद्दीन आदि ने नगर के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से छह लाख रुपये का लोन लिया था। इस पर प्रबंधक हिमांशु दुबे, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अभिषेक कुमार, विधिक प्रबंधक आदित्य कुंडल गार्ड के साथ शुक्रवार को मोहल्ला महमंद में मजरुद्दीन से ऋण अदा करने का आग्रह करने गए थे। वहीं पर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बकायेदार ने प्रबंधक पर हमला कर घायल कर दिया। उनके गले मे पड़ी सोने की जंजीर व घड़ी भी छीन ली। घायल प्रबंधक को सीएचसी लाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली में बकायेदार मजरुद्दीन, रिजवान, फुरकान व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed