{"_id":"584c46824f1c1be35944ba1e","slug":"the-death-of-the-young-man-found-unconscious-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बेहोश मिले युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बेहोश मिले युवक की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क किनारे घायल मिले अज्ञात युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही युवक की तलाश में कोतवाली पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। युवक की मौत का कारण सर्दी लगना बताया जा रहा है।
शुक्रवार देर रात लगभग 9:45 बजे गश्त के दौरान चीता मोबाइल सिपाहियों ने बनारसीदास मोहल्ले में एक युवक को सड़क किनारे पड़ा पाया। युवक को बेहोशी की हालत में सिपाहियों ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मृतक देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। कुछ पता न चला तो परिजन युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।
जहां उन्हें एक अज्ञात के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई मुजफ्फर ने उसकी शिनाख्त छोटे भाई मुदस्सिर उर्फ कल्लू (25) पुत्र जाहिद हुसैन निवासी ओमनगर के रूप में की। मृतक के भाई मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका भाई रोज की तरह घर से घूमने निकला था। उन्होंने भाई की मौत का कारण सर्दी लगना बताया। कहा कि वह घर से गर्म कपड़े बिना पहने ही निकल आया था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।