फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of the sweeper was found lying on the side of the road.

Auraiya: सड़क के किनारे पड़ा मिला सफाई कर्मी का शव, अज्ञात वाहन के विरुद्ध सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2023 11:18 PM IST
सार

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
The dead body of the sweeper was found lying on the side of the road.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के असू-याकूबपुर मार्ग पर बगियापुर्वा गांव पास शुक्रवार रात 10 बजे के करीब सफाई कर्मी का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। वहीं पुलिस सड़क हादसा मान जांच में जुटी।

विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के थुलपया निवासी सुनील (30) पुत्र रामगोपाल बिधूना के माझी झील में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। मृतक के पिता रामगोपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे बेटा ड्यूटी पर गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब सूचना मिली कि सुनील का शव असू-याकूबपुर मार्ग पर बगियापुर्वा के पास पड़ा है। इस पर परिवार समेत वह मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के शव पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर वाहन से टकराने का अंदेशा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि मृतक दिबियापुर में गिरवी रखे गहने उठाने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने मौके से बरामद गहने परिजनों को सुपुर्द किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed