{"_id":"68029dc50a2da91d000d1496","slug":"the-days-temperature-crossed-41-and-the-heat-made-people-miserable-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124850-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिन का पारा 41 के पार तपिश ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिन का पारा 41 के पार तपिश ने किया बेहाल
Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गर्मी एक बार फिर असर दिखाने लगी है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तपिश से बेहाल लोग दिन भर पसीना-पसीना होते रहे। इस दौरान 13 किमी. प्रतिघंटे के हिसाब से चलीं गर्म हवाओं ने सभी को बेहाल कर दिया।
अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में गर्मी अब रफ्तार पकड़ गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अहसास कराया। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। हालात यह रहे कि दोपहर एक बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम पलट का कहना है कि पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई थी। अब मौसम पूरी तरह साफ है। आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। फिलहाल गर्मी अधिक रहेगी।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार रसोई घर को हवादार बनाए रखने के लिए खिड़की व दरवाजे खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी व शीतल पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें। गर्मी से बचने के लिए यह करें उपाय सफर में अपने साथ पीने का पानी रखें और पर्याप्त और नियमित अंतराल पर इसे पीते रहें। पानी की कमी को दूर रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें।