फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The current landed in the fan, the student died after coming in the grip

Auraiya News: पंखे में उतरा करंट, चपेट में आकर छात्र की मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the fan, the student died after coming in the grip
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा पीताराम में मंगलवार को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा चालू करने गया छात्र टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गया। अचेत होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुर्वा पीताराम निवासी सुदामा लाल ने बताया कि उसका बेटा सचिन (18) बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार सुबह अधिक गर्मी थी। खाना खाने के दौरान बेटा टेबल फैन चालू करने लगा। इसी दौरान पंखें में उतरे कंटर की चपेट में आकर वह जमीन पर गिर गया। पास में मौजूद भाई महेंद्र तुरंत पंखें के तार हटा कर उसे सीएचसी बिधूना ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल है। कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मनाकर दिया। इस पर पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed