फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The crossing remained closed due to the movement of trains, causing a jam for five hours

Auraiya News: ट्रेनों के आवागमन से बंद रही क्रॉसिंग, पांच घंटे लगा जाम

Wed, 25 Dec 2024 08:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
The crossing remained closed due to the movement of trains, causing a jam for five hours
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिंग पर मंगलवार सुबह ट्रेनों का लगातार आवागमन रहा। ऐसे में पूरे दिन में क्राॅसिंग पर पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फसकर लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

रसूलाबाद-औरैया मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे फाटक के पास नाला खुदाई होने के कारण बड़े वाहन ट्रकों व डंपरों की लंबी कतार लग जाती है। इससे राहगीर जाम में जूझते नजर आते हैं। मंगलवार को भी लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा। ट्रेनों के लगातार आगमन के कारण क्रॉसिंग बंद रही। तकरीबन पांच घंटे तक लोगों को रह रहकर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जाम से दोनों तरफ ट्रक व डंपर, छोटे-बड़े वाहन व स्कूली वाहन फंसे रहे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते राहगीरों को आए दिन जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो किमी तक दोनों ओर कतार में खड़े वाहनों ने कस्बा में भी परेशानी बढ़ाई। क्राॅसिंग का फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति और ज्यादा भयावह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत की, तब जाकर दोपहर करीब तीन बजे स्थिति सामान्य हो सकी। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों का आवागमन लगातार होने से फाटक बंद रहा। जिससे कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लग गया था।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed