{"_id":"82e7d14938f56747b386007701022bc0","slug":"the-crisis-also-not-patience-devout-codeh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में भी धैर्य न छोडे़ भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में भी धैर्य न छोडे़ भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र ब्रह्मलील बाबा परमहंस आश्रम में चल रहे धर्मानुष्ठान के तीसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा में बाल व्यास छोटे ठाकुर महाराज ने परीक्षित कथा का श्रवण कराया।
विज्ञापन
भागवताचार्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि मानव को विपरीत परिस्थितियों में भी घबराना नहीं चाहिए। कहा कि जब परीक्षित को श्राप लगा तो परीक्षित ने धैर्य नहीं छोड़ा। संतों की शरण में जाकर अपनी मुक्ति का उपाय पूछा और गंगा नदी के तट पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करते हुए अपना जीवन गोविन्द को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने से आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने भक्तों से अपनी हिन्दू संस्कृति की रक्षा करने के साथ माता पिता तथा गुरू का सम्मान करने की सीख दी।
विज्ञापन
कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करेगा उसको कर्म के आधर पर ही फल प्राप्ति होगा। आयोजकों ने बताया कि ब्रह्मलीन बाबा परमहंस महाराज के सोलहवें वार्षिकोत्सव के तहत होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम तीन मई को होगा।
चार मई को बगिया मेें विशाल भंडारे का आयोजन है। आयोजकों ने नगर क्षेत्र के भक्तजनों से वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।