Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The craze for 'dragon-butterfly' and multi-shot fireworks

Auraiya News: ड्रैगन-बटरफ्लाई और मल्टी शॉट पटाखों का क्रेज

Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The craze for 'dragon-butterfly' and multi-shot fireworks
फोटो-20-तिलक नगर स्थित रामलीला मैदान में लगी पटाखा की दुकानें। संवाद
औरैया। रोशनी और खुशियों के पर्व दिवाली पर इस बार जिले के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला जारी है। शहर के तिलक मैदान में लगी पटाखों की दुकानों में ड्रैगन, बटरफ्लाई जैसी आकर्षक आतिशबाजी लोगों को भा रही हैं। बाजार में पांच हजार से लेकर 60 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं। वहीं, करवाचौथ से धनतेरस के बीच जिलेभर में एक करोड़ रुपये का कारोबार पटाखों का हो चुका है। दिवाली में भी एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पटाखा की दुकान लगाने वाले सलीम ने बताया पिछली बार की अपेक्षा इस बार कारोबार ज्यादा होने की उम्मीद है। इस साल पटाखा बाजार में पारंपरिक पटाखों के साथ-साथ कई नई वैरायटी ने धूम मचा रखी है। बाजार में 60 रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत वाले हाई-एंड पटाखे और स्काई शॉट्स उपलब्ध हैं। बच्चों और युवाओं को लुभाने के लिए इस बार बाजार में कई नए किस्म के फैंसी पटाखे उतारे गए हैं। जिनमें ड्रैगन, बटरफ्लाई, ईगल और कैन प्रकार के पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लोग इको-फ्रेंडली और कम आवाज वाले फैंसी पटाखों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों में उम्मीद की नई किरण
लंबे समय बाद इस त्योहारी सीजन ने अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार दी है। व्यापारियों का मानना है कि दिवाली के बाद आने वाले गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों पर भी कारोबार के और अधिक विस्तार की पूरी उम्मीद है। पूरे जिले में चहुंओर उमड़ी भीड़ और ग्राहकों के सकारात्मक रुख से व्यापार जगत में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में बरसी लक्ष्मी
दिवाली के पर्व पर लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में स्मार्ट एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई। वहीं सर्राफा बाजारों में भी सोने और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी की गई। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों में धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने का पारंपरिक उत्साह इस बार दोगुना नजर आया। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं।

मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की ज्यादा मांग
जिलेभर के बाजारों में प्लास्टर ऑफ पेरिस का आइटम लगा हुआ है, लेकिन लोगों में मिट्टी वाले गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की ज्यादा मांग है। इसके पीछे की वजह यह भी है कि पानी में विसर्जन के बाद मिट्टी में मूर्ति मिल जाएगी। जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस धुलती नहीं है। बाजार में मूर्ति 50 रुपये जोड़े से लेकर 300 रुपये जोड़ा तक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed