फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The contract health workers on strike

हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

Thu, 17 Mar 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 17 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The contract health workers on strike
नारेबाजी करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala beuro
विगत 13 मार्च को लखनऊ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को स्वास्थ्य मिशन के सभी संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की जांच सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं टीकाकरण अभियान की संचालित नहीं हो सका।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी विगत कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के दौरान स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश की राजधानी के लक्ष्मण मेला पार्क में धरने के माध्यम से अपनी मांगें बुलंद कर रहे थे। जिसको लेकर पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लाठीचार्ज किया। मारपीट के दौरान कई संविदा स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए थे। लाठी चार्ज के विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


इसके कारण जिले भर में मरीजों को समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण नवजात बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें, प्रसव केंद्र पर प्रसव सुविधा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम समेंत तमाम स्वास्थ्य सेवाएं  पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वहीं प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के  अध्यक्ष डा. सोमदत्त प्रजापति ने कहा कि जब तक हमारी नौ सूत्रीय मांगें नहीं मानी जाएगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मांगें
* संविदा कर्मियों का नियमितिकरण
* नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त हो
* समान कार्य समान वेतन
* 10 लाख का दुघर्टना बीमा
* आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति समाप्त हो
* पीसीएफ की सुविधा
* रिजवी कमेटी की संस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed