फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The condition of the girl who drank pesticide outside her boyfriend's house is improving.

Auraiya News: प्रेमी के घर के बाहर कीटनाशक पीने वाली युवती की हालत में सुधार

Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl who drank pesticide outside her boyfriend's house is improving.
फफूंद। प्रेम प्रसंग और पुलिस की हीलाहवाली से क्षुब्ध होकर प्रेमी के घर के बाहर कीटनाशक खाने वाली युवती की सेहत में सुधार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में चले उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया। मामले में पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कंचन पुरवा के संदीप यादव के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर उसे सहमति संबंध में रखा, लेकिन बाद में मुकर गया।
विज्ञापन

बीते 24 मार्च को जब युवती उसके घर गई तो परिजन ने उसको पीट दिया था। पीड़िता दो दिन तक थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया था। इससे आहत होकर बृहस्पतिवार को उसने संदीप के दरवाजे पर जहर खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रेमी को गिरफ्तार कर इटावा जेल भेज दिया गया। युवती की सेहत में सुधार के बाद उसे घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवती घर चली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed