{"_id":"631a3788bec5541b1e419500","slug":"the-condition-of-five-running-candidates-deteriorated-auraiya-news-knp717110856","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः दौड़ रहे पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः दौड़ रहे पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सीआईएसएफ में जारी आरक्षक अग्नि भर्ती में गुरुवार को पांच अभ्यर्थियों की दौड़ते वक्त हालत बिगड़ गई। इनमें से एक अभ्यर्थी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सीआईएसएफ यूनिट गेल पाता में गुरुवार सुबह पांच किलोमीटर दौड़ में अंकुश यादव निवासी कटा गुलावटी जिला बुलंदशहर, योगेंद्र कुमार निवासी कंटाटरी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद, शिवम निवासी असालतगंज रसूलाबाद जिला कानपुर देहात, नरेश बाबू निवासी कुशयारी जसराना जिला फिरोजाबाद, नीलेश सिंह निवासी बहारीपुर बलरई जिला इटावा की हालत बिगड़ गई।
दौड़ के दौरान साथ में चल रही एंबुलेंस के माध्यम से सीआईएसएफ जवानों ने पांचों अभ्यर्थियों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से अंकुश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शेष चारों की हालात सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि सीआईएसएफ भर्ती के अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।