{"_id":"687e8af03f82b33b730a9f64","slug":"the-city-will-be-connected-by-rail-two-new-railway-lines-will-be-built-auraiya-news-c-12-1-gkp1012-1195882-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेल मार्ग से जुड़ेगा शहर, बनाई जाएंगी दो नई रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेल मार्ग से जुड़ेगा शहर, बनाई जाएंगी दो नई रेल लाइन
Tue, 22 Jul 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जयंत श्रीवास्तव
औरैया। आजादी के सात दशक बाद शहरी लोगों का रेल में सफर का ख्वाब पूरा होने वाला है। जल्द ही औरैया शहर को रेल यातायात से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए दो नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है। इसमें एक रेल लाइन एटा वाया औरैया-जालौन और दूसरी रेल लाइन इटावा वाया औरैया-भोगनीपुर तक बिछाई जानी है। केंद्रीय रेल बजट में इनके सर्वेक्षण के लिए 46 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
औरैया पहले इटावा जनपद की एक तहसील थी। वर्ष 1997 में औरैया और बिधूना तहसीलों को इटावा से अलग करके औरैया को जिले का दर्जा दिया गया। वर्ष 2002 में जिला वजूद में आ गया। उधर, जिला मुख्यालय स्थित औरैया शहर के बगल के कस्बा दिबियापुर में उत्तर मध्य रेलवे का फफूंद रेलवे स्टेशन है।
बावजूद इसके औरैया शहर रेल कनेक्टिविटी से जुड़ नहीं सका। शहर के लोग आज भी इससे वंचित हैं। लोगों को ट्रेन के जरिए सफर के लिए फफूंद स्टेशन जाना पड़ता है। शहर को रेलवे यातायात से जोड़ने के लिए कई प्रयास हुए। समय-समय पर खूब कवायदें चलीं, मगर हर बार बात ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
अब एक बार फिर शहर को रेल यातायात से जोड़ने की कवायद ने जोर पकड़ ली है। रेलवे के मुताबिक शहर को रेल यातायात से जोड़ने के लिए दो नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। दोनों लाइन बिछाने से पहले सर्वेक्षण किया जाएगा। दोनों लाइन किन-किन गांवों से जुड़ेगी, यह सर्वेक्षण के जरिए तय किया जाएगा।
औरैया जनपद में दो नई रेल लाइन बनने के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों की संख्या में कमी आएगी। बुंदेलखंड से सीधा जुड़ाव होगा। अभी तक रेल यातायात का संचालन कानपुर के जरिए झांसी रूट से होता है। (संवाद)
इन नई रेल लाइनों का होगा सर्वेक्षण
केंद्रीय रेल बजट में दो नई रेलवे लाइनों का सर्वेक्षण शामिल किया गया है, इनमें एक नई रेल लाइन एटा जंक्शन-भरतनु-खिहौरा औरैया-जालौन तक 195 किमी. की होगी। दूसरी नई रेल लाइन इटावा वाया औरैया-भोगनीपुर के मध्य 112 किमी. तक बिछाई जाएगी।
औरैया शहर बनेगा जंक्शन
शहर में नई दो रेल लाइन बिछ जाने से औरैया व जालौन जनपद रेल कनेक्टिविटी से जुड़ेगा, साथ ही कारोबार भी रेल के जरिए देश-विदेश तक पहुंच सकेगा। स्थानीयच घी, दलहन, तिलहन के कारोबार को नई तरक्की मिल सकती है। जंक्शन बनने से सीधा फायदा किसानों व व्यापारियों को मिलेगा। गेल एवं एनटीपीसी व इंडस्ट्री में काम करने वाले लाखों लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।
इस बार केंद्रीय रेल बजट में औरैया जनपद में दो नई रेल लाइन के सर्वे को शामिल किया गया है। रेलवे का यह प्राथमिक सर्वे होगा। इसके जरिए रेलवे वहां पर संभावनाएं तलाशेगी। बाद में सर्वे दल उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देगा।
-अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।