{"_id":"215d2bbc5671608ffff5ceff0f112b48","slug":"the-children-learned-the-tricks-of-self-defense-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय गजेंद्र सिंह पब्लिक पीजी कालेज में ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान
विज्ञापन
में जिला स्तरीय बेल्ट टेस्ट हुआ। उद्घाटन सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव
रचना सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि ताइक्वांडों सीखने से व्यक्ति को
आत्म बलशाली के साथ-साथ आत्मरक्षक बन जाता है। कहा बालिकाओं को इसमें विशेष
रूचि लेनी चाहिए। इस मौके पर सौ से अधिक बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर
सीखे। इस मौके पर संघ के पर्यवेक्षक सोनू सिंह, प्रिया गौतम, शिव प्रकाश,
आलोक कुमार, पंकज, अवनीश आदि उपस्थित रहे।