फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The central and state governments have policies against Congressmen highway

केंद्र व प्रदेश सरकारों की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया हाइवे जाम

Fri, 13 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
The central and state governments have policies against Congressmen highway

केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में हाइवे जाम किया गया। एसडीएम सदर व सीओ सदर ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

 
हाइवे जाम करते हुए जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एक ही थैली के चट्टे-बट्टे है। एक ओर केंद्र सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार में अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था में अंकुश लगाए जाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


हाइवे जाम होने की सूचना पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सदर शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस मौके पर अनिल सेंगर, शेखर मिश्रा, रामू पेंटर, मोहित शुक्ला, चंद्रशेखर अग्निहोत्री समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी चक्का जाम के आंदोलन की हनक दिबियापुर में देखने को नहीं मिली। कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कहीं पर भी दिखाई तक नहीं दिए। प्रस्तानित आंदोलन के चलते जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर आरपीएफ, जीआरपी पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहा।


परंतु कोई भी कांग्रेसी वहां नहीं पहुंचा। पूरे दिन स्टेशन पर आम दिनों की तरह शांति बनी रही। स्टेशन पर आरपीएफ  प्रभारी वीरेन्द्र कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के साथ दिबियापुर थानापुलिस भी जमा रहा। आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जिले के किसी भी किसी कांग्रेसी ने कोई आंदोलन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed