{"_id":"65de289874e6ab3f24033561","slug":"the-cause-of-death-of-the-newly-married-woman-is-not-clear-the-viscera-was-preserved-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109121-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवविवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा किया गया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवविवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा किया गया सुरक्षित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कंचौसी में मिठाई की दुकान किए व्यापारी की नवविवाहिता पत्नी की शादी के 12 वें दिन बाथरूम में गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते मृतका का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे कंचौसी निवासी मिठाई व्यापारी अश्वनी गुप्ता की पत्नी चित्रा गुप्ता बेहोशी हालत में बाथरूम में मिली थी। चिचौली अस्पताल में चित्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। कानपुर के बिठूर निवासी चित्रा और कंचौसी निवासी अश्वनी की शादी घटना से 11 दिन पहले 14 फरवरी को हुई थी।
शादी के 12 वें चित्रा की मौत से उसके मायके एवं ससुराल में चीख-पुकार मच गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता बिठूर निवासी अजय, भाई शिवम समेत अन्य परिजन पहुंच भी पहुंच गए थे। चित्रा की मौत के मामले में चर्चा रही कि बाथरूम में गीजर से गैस बनने से चित्रा बेहोश हो गई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चित्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है।