{"_id":"628fcb9d32a83c124b4ca07e","slug":"the-bullies-beat-up-the-cleaning-workers-scuffled-with-the-head-auraiya-news-knp6990326151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने सफाई कर्मियों को पीटा, प्रधान से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने सफाई कर्मियों को पीटा, प्रधान से हाथापाई
विज्ञापन
थाना परिसर में मौजूद प्रधान संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थाना क्षेत्र के बिंदपुर में सफाई करने गए सफाई कर्मियों के साथ गांव के चार दबंगों ने मारपीट कर दी। सफाईकर्मी जब ग्राम प्रधान के घर में घुस गए तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने प्रधान के साथ हाथापाई की। घटना से आक्रोशित प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम पंचायत टीकमपुर के बिंदपुर में कई महीनों से सफाई कर्मी न होने की वजह से गांव में चारों ओर गंदगी फैली है और नालियां चोक हैं। जिस पर ग्राम प्रधान लाडली देवी ने गुरुवार को केशमपुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी राहुल व सुनील बाल्मीकि को बुलवाकर गांव की सफाई शुरू कराई।
इसी दौरान गांव के चार दबंगों ने जातिसूचक गालीगलौज कर सफाई कार्य रुकवाने की कोशिश की। आरोप है कि सफाईकर्मियों के काम बंद न करने पर दबंग दोनों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। सफाई कर्मियों ने ग्राम प्रधान के घर में छिपकर जान बचाने की कोशिश की। इस पर हमलावर वहां भी पहुंच गए और घर का दरवाजा तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान लाडली देवी के साथ भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित सफाई कर्मियों ने थाने में तहरीर दी है। प्रधान के साथ हाथापाई होने से नाराज प्रधान संघ के नेता राजकुमार सिंह, राजेश तिवारी, उमेश चन्द्र कुशवाह, वसीम अहमद, अशोक चक, यशपाल सिंह, दिनेश नायक, गिरेन्द्र सिंह, मोहित सिंह समेत बीस प्रधानों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ललिता कुमारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

थाना परिसर में मौजूद पीड़ित सफाई कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA