फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The budget is good, if it is implemented then the dreams of the youth will get wings

Auraiya News: बजट तो अच्छा है, इस पर अमल हो जाए तो युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

Wed, 24 Jul 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The budget is good, if it is implemented then the dreams of the youth will get wings
औरैया। वित्त मंत्री सीतारमण ने 23 जुलाई को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें युवाओं के लिए कई घोषणाएं की है। रोजगार और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी पांच योजनाओं का एलान किया गया। युवाओं को टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप देने की घोषणा हो या फिर पांच हजार रुपये मासिक भत्ते के साथ 12 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की। जारी इस बजट से युवा खुश है तो वहीं सरकार से काफी उम्मीदें भी लगा चुका है। बजट को लेकर युवाओं ने इसे अच्छा बताते हुए सराहना तो की, लेकिन कहा कि यदि इस पर अमल अच्छे से हो जाए तो देश के युवाओं की दशा और दिशा दोनों की बदल जाएगी।
विज्ञापन


----------------------------
विज्ञापन

सरकार और अधिकारी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

वह युवा जिन्होंने सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया है। उन्हें एजुकेशन लोन तो मिलेगा ही साथ ही इसका तीन प्रतिशत धन सरकार देगी। यह हकीकत में तो अच्छा है, लेकिन सरकार और सरकारी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। तभी युवाओं का भला हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीक्षा अवस्थी, छात्रा

----------------------------

आदर्श कौशल ऋण योजना में संशोधन से मिलेगा फायदा

बजट में बताया गया है कि आदर्श कौशल ऋण योजना को संशोधित कर 7.5 लाख रुपये तक ऋण की सुविधा दी जाएगी। इससे काफी संख्या में युवाओं को फायदा मिलेगा। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेगा।
- श्रेयांश चौरसिया, युवा

----------------------------
पहली बार बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया बजट

पहली बार ऐसा लगा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं का ध्यान रखते हुए बजट पेश किया है। सरकार शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। स्टूडेंटस को मॉडल स्किल देने की बात कही गई है।- श्रृष्टि
----------------------------
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा लाभ

शिक्षा ऋण की सब्सिडी योजनाओं का विस्तार किया गया है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को लाभ मिलेगा। सब पूरी तरह से अमल में भी आ जाए तो युवाओं किसी भी दशा में कमजोर नहीं दिखाई देगा।- मो. गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed