फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The British Union Jack was removed from Sadar Tehsil and the Tricolor was hoisted

Auraiya News: सदर तहसील से उतार फेंका था ब्रिटिश यूनियन जैक, फहराया था तिरंगा

Tue, 12 Aug 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The British Union Jack was removed from Sadar Tehsil and the Tricolor was hoisted
फोटो-11एयूआरपी 15- स्वतंत्रता सेनानी विजय शंकर गुप्ता की फोटो देखतीं पत्नी सन्नो गुप्ता। संवाद
औरैया। अगस्त माह की 12 तारीख औरैया के लोगों के लिए गौरव का दिन है। इस दिन सदर तहसील पर लगे ब्रिटिश यूनियन जैक को उतारकर तिरंगा फहराया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान फिरंगियों की गोली से छह क्रांतिकारी शहीद हुए थे। 50 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए थे। इस आंदोलन की कमान छक्कीलाल दुबे, बल्दू पहलवान और हाफिज करीम ने संभाली थी।
दिबियापुर मार्ग पर ककराही पुलिया निवासी सौरभ बताते हैं कि उनके परबाबा बल्दू पहलवान ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान में 12 अगस्त 1942 को छह छात्रों व नौजवानों ने तहसील पर लगे ब्रिटिश यूनियन जैक को उतार दिया था। इस पर अंग्रेजी अफसरों ने क्रांतिकारियों की भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसमें छह लोग शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

इस घटना में गोली लगने से 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। औरैया में इस घटना के बाद आजादी का बिगुल बज गया था। घायलों में शामिल स्वतंत्रता सेनानी विजय शंकर गुप्ता की पत्नी सन्नो गुप्ता बताती हैं कि वह दिन बहुत ही भयावह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान पर 12 अगस्त 1942 की दोपहर क्रांतिकारियों का एक जुलूस अंग्रेजों के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ सदर तहसील पहुंचा था। इस बीच कुछ अंग्रेज अफसर तहसील भवन के अंदर चले गए और मुख्य गेट बंद कर लिया था। इसके बाद तहसील में ऊपर बनी खिड़की से सिपाहियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।

इसमें छह लोग बाबू रामजी, भूरेलाल, दर्शन लाल, सुल्तान खां, मंगली प्रसाद और कल्याण चंद्र शहीद हुए थे, लेकिन उन्होंने सदर तहसील में लगा ब्रिटिश यूनियन जैक उतार फेंका था और वहां तिरंगा फहरा दिया था। वहीं, देवकली मंदिर व तहसील में स्थित शहीद स्मारक में आज भी इसकी यादें ताजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed