{"_id":"6a0dfd101894d0bb2f020ccc","slug":"the-body-of-the-soldier-was-handed-over-to-the-company-commander-who-came-from-lucknow-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145240-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लखनऊ से आए कंपनी कमांडर को सौंपा गया जवान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लखनऊ से आए कंपनी कमांडर को सौंपा गया जवान का शव
Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22-उपेंद्र राम। फाइल फोटो
अछल्दा (औरैया)। सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद कंपनी कमांडर को सौंप दिया गया। लखनऊ से आए कंपनी कमांडर शव अपने साथ ले गए हैं।
जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झारखंड में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
सीआरपीएफ लखनऊ की 91 बटालियन के कंपनी कमांडर वीरेंद्र सिंह बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि जवान उपेंद्र राम (35) मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह खुरा के रहने वाले थे। वह वर्तमान में 51 बटालियन चंडीगढ़ में तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला 169 बटालियन पश्चिम बंगाल में हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह अपनी नए तैनाती स्थल के लिए ट्रेन से निकले थे। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। कंपनी कमांडर ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को लखनऊ एयरपोर्ट ले जाया जाएगा।
वहां से विशेष हवाई यात्रा के जरिए शव को रांची झारखंड पहुंचाया जाएगा। रांची से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव कंपनी कमांडर को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।