{"_id":"6a0f4e637bcc3cf7820e349a","slug":"the-body-of-an-agriculture-department-employee-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145311-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कृषि विभाग के कर्मी का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कृषि विभाग के कर्मी का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो -42- अनिल कुमार। फाइल फोटो
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के हरचंदपुर क्षेत्र के गांव पड़ारा के जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक शव पेड़े से फंदे पर लटका मिला। पास में ही बाइक भी खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो जेब में मिली वोटर आईडी से शव की पहचान दिबियापुर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है।
मूलरूप से जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद के गांव सितारी निवासी अनिल कुमार (47) वर्तमान में दिबियापुर के मोहल्ला इंदिरा नगर रहते थे। वह कृषि विभाग में सहार न्याय पंचायत में तकनीकी सहायक ग्रुप सी के पद पर तैनात थे। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गांव में फार्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है लेकिन अनिल तीन दिन से कार्यालय नहीं आ रहे थे। बुधवार को उनके घर विभागीय कर्मचारी को भेजा गया था लेकिन उनका पता नहीं चला। अनिल की पत्नी रश्मि ने बताया कि वह नशे के आदी थे और आए दिन इसी बात को लेकर गृह क्लेश होता था।
तीन दिन पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके कारण वह घर से चले गए थे। बताया गया कि दो दिन वह फतेहपुर के प्रधान राजीव आर्या के यहां रुके। बुधवार की दोपहर वह वहां से भी चले आए। बृहस्पतिवार को उनकी बाइक गांव पड़ारा में मिली। पास ही पेड़ पर शव लटका मिला। अनिल के एक पुत्र व एक पुत्री दृष्टि है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।