फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young woman was found hanging near the irrigation department office.

Auraiya News: सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास फंदे पर मिला युवती का शव

Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging near the irrigation department office.
दिबियापुर। कस्बा में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय की बाउंड्री के पास पेड़ से एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पहुंची। जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया गया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 24 साल है। सुबह वहां टहलने निकले लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी थी। महिला मफलर के सहारे फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के शरीर पर हरे रंग की साड़ी थी। साथ ही उसके गले में काले रंग का धागा मिला है। उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed