फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young man who had come to catch fish was found floating in the Yamuna

Auraiya News: मछली पकड़ने आए युवक का यमुना में उतराता मिला शव

Thu, 05 Jun 2025 10:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 05 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to catch fish was found floating in the Yamuna
अयाना (औरैया)। गांव खेराडांडा स्थित यमुना नदी में शुक्रवार सुबह एक लापता युवक का शव पानी में उतराता मिला। वह बुधवार शाम को घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने आया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन




जालौन जिले के गांव सिलउआ जागीर, कुठौंद निवासी मनोज निषाद (37) यमुना नदी से मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करते था। शुक्रवार सुबह खेराडांडा निवासी मामा राजकुमार ने उसका शव नदी में उतराता देखा। राजकुमार ने बताया कि मनोज बुधवार शाम को अपने बेटे लवकुश के साथ जालौन जिला की सीमा में मछली पकड़ने आया था। बुधवार शाम को मछली आढ़त पर बेचने के बाद उसने बेटे घर भेज दिया था।
विज्ञापन


बताया कि इसके बाद वह दोबारा नदी में जाल डालने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसका मोबाइल, जूते व डोंगी पड़ी मिली। इसपर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। अनहोनी पर पत्नी हीरावती, बेटा लवकुश, अंकुश, बेटी रक्षा, रेखा व पिता रामकिशुन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed