{"_id":"6866c51b28b73927b5064b9a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128241-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Thu, 03 Jul 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के एक गांव में घर से निकले युवक का बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता शव मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण परिजन नहीं बता रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के क्योंटरा गांव निवासी प्रमोद (18) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह सात बजे गुलशन बिना बताए घर से चला गया। करीब दो घंटे बाद लगभग नौ बजे गांव से करीब एक किमी दूर चरवाहे पशु चराने खेतों की तरफ गए। वहां एक बबूल के पेड़ से गुलशन रस्सी के फंदे से लटका मिला। चरवाहों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
मौके पर चौकी इंचार्ज इंडियन ऑयल गणेश गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। शव के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।