फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young man was found hanging from a dupatta in the ceiling hook

Auraiya News: छत के कुंडे में दुपट्टे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 09 Jul 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a dupatta in the ceiling hook
अजीतमल। कमरे में छत के कुंडे से एक युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। भनक लगते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। मामला अजीतमल कोतवाली इलाके का है।
विज्ञापन

मोहल्ला फिरोज नगर निवासी सुमित नारायण चौबे का पुत्र संतोष (35) कुछ काम नहीं करता है। आए दिन उसका पत्नी कंचन का विवाद होता है। करीब तीन महीने पहले संतोष की पत्नी कंचन अपने ढाई वर्षीय पुत्र शिव के साथ मायके गिनौली थाना अछल्दा चली गई थी। सुमित भी किसी काम से दो दिन पहले रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

घर में पंकज की पत्नी विनीता, उसके पुत्र अंश और विष्णु, एक कमरे में लेटे थे। दूसरे कमरे में आशीष सो रहा था। तीसरे कमरे में संतोष लेटा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे तक संतोष अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो विनीता ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से संतोष को लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी कुंडे में एक पतली सी प्लास्टिक की रस्सी भी लटकी थी। सूचना पर हल्का इंचार्ज उदय प्रकाश ने पहुंचकर शव को उतरवाया। पिता व पत्नी को भी सूचना भेजी गई। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस न शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संतोष के तीन पुत्र और हैं दो परिवार के साथ बाहर रहते हैं, वहीं दो घर में ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed