फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a vendor who had gone for police verification was found in a field.

Auraiya News: पुलिस वेरिफिकेशन के लिए निकले वेंडर का शव खेत में मिला

Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a vendor who had gone for police verification was found in a field.
फोटो-17 -रघुराज। फाइल फोटो
फफूंद। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए घर से निकले एक वेंडर का शव संदिग्ध हालात में रविवार को सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस सड़क हादसे की आशंका जता रही है। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी निवासी राजकुमार का बेटा रघुराज (26) गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर वेंडर था। तीन दिन पहले वह घर आया था। शनिवार दोपहर वह थाने में वेरिफिकेशन कराने की बात कहकर बाइक से फफूंद के लिए निकला था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। उसके मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। देर रात परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह औरैया मार्ग स्थित रोशनपुर मोड़ पर खेतों पर जा रहे किसानों ने सड़क किनारे सरसों के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी, जिसके नीचे उसका हाथ दबा था। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रघुराज की मौत होने से पत्नी मालती, मां आशा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिजन के अनुसार रघुराज वेरिफिकेशन के दस्तावेज जमा करने के लिए थाने पहुंचा था। इसकी जानकारी उसने परिजन को भी फोन करके दी थी। वह पहली बार ही वेंडर बना था। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण और स्पष्ट हो जाएगा।

फोटो-17 -रघुराज। फाइल फोटो

फोटो-17 -रघुराज। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed