{"_id":"6942fb20ba654e285f0bb174","slug":"the-body-of-a-missing-farmer-was-found-lying-on-the-bank-of-the-canal-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136261-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रजबहा किनारे पड़ा मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रजबहा किनारे पड़ा मिला लापता किसान का शव
Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-6-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
फफूंद। निर्माणाधीन मकान के लिए मंगलवार को सामान लेने के लिए निकले किसान का शव बुधवार सुबह कोठीपुर रजबहा किनारे पड़ा मिला। शव गमछे पर पड़ा मिला। किसान के मुंह पर झाग निकलने के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फफूंद थाना के गांव कुठर्रा निवासी जितेंद्र (50) किसान थे। वह खेती करते थे। हाल ही में धान की फसल बेचने में मिले रुपये से वह मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार सुबह पत्नी संगीता देवी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया, इसके बाद वह मकान के लिए खिड़की-दरवाजे खरीदने फफूंद जाने की बात कहकर घर से निकल गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह खेतों में पानी लगाने जा रहे किसानों ने सेहुदपुर मार्ग पर कोठीपुर रजबहे की पटरी पर एक शव पड़ा देखा। जानकारी पर पुलिस फोर्स और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक फफूंद जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हाथ पर लिखा था सुरेंद्र और रामदास का नाम
पुलिस जांच में किसान के बाएं हाथ पर पेन से सुरेंद्र और रामदास का नाम लिखा मिला। इन नामों की भी पुलिस जांच कर रही है। किसान के मुंह से झाग निकलने का निशान भी मिला है। किसान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके चार बेटियां काजल, शिवानी, स्वाती और शुभि व एक बेटा धीरेंद्र है। बेटा सूरत में काम करता है। शुभि और धीरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है।