{"_id":"696bcf0f976c2cc2b604bf61","slug":"the-body-of-a-farmer-who-had-gone-to-his-field-was-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138010-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत गए किसान का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत गए किसान का फंदे से लटका मिला शव
Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान का शव फंदे से लटका मिला। छानबीन के बाद थाना पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहायल थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा निवासी देव सिंह (60) शुक्रवार रात आठ बजे खाने के बाद खेत पर रोज की तरह फसल की रखवाली के लिए गए थे। देर रात एक बजे पास में काम कर रहे लोगों ने किसान का शव खेत में फंदे से लटका मिला। आसपास के किसानों ने परिजन को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी आशा तीन बेटे सोनू, संदीप, प्रदीप व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का बेटा खेती के साथ प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। परिजन के अनुसार देव सिंह ने सहार स्थित कोऑपरेटिव बैंक से 20-25 हजार का कर्जा भी ले रखा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सहायल विनोद कुमार ने बताया कि देव सिंह गांजा पीने का आदी होने के साथ ही मानसिक रूप से बीमार भी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।