{"_id":"ca85c3edd7bf6a3d6111e7e1e5f27b05","slug":"the-bodies-of-the-murdered-young-man-thrown-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के याकूबपुर नहर में साइकिल से बंधा युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगंगा कमांड पश्चिमी नहर शाखा स्थित याकूबपुर नहर के पास ग्राम डमरपुर झाल में सोमवार को ग्रामीणों ने साइकिल में रस्सी से बंधा युवक का शव देखा। यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने नहर से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या कर शव साइकिल में बांधकर नहर में फेंका गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।