फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bar can get young face

इस बार मिल सकता है युवा चेहरा

Thu, 07 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Thu, 07 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bar can get young face
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को 22 दावेदारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित एलजी गार्डन में सुबह से ही भाजपाइयों की काफी भीड़  रही। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के लिए मानवेेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में संतोष शर्मा उर्फ लल्ला, अमरचंद्र राठौर, विनोद दुबे, भूरे चौबे, सर्वेश कठेरिया, धर्मेंद्र सिंह मोनू, रजनीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौहान समेत 22 दावेदार शामिल हैं। नामांकन करने वालों में ज्यादा युवा चेहरे व औरैया सदर के दावेदार है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि सभी नामांकन पत्र ले लिए गए हैं। जिन्हें गुरुवार को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगा, उसी को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही जिलाध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed