{"_id":"667710f4cea0f2ad5a07323b","slug":"the-accused-who-murdered-brother-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113639-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाई की हत्या करने वाला आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाई की हत्या करने वाला आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
बिधूना। भाई के सिर पर ईंट मारते हुए हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा गया। पुलिस ने गहनता से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारोपी से पूछताछ की। न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में भारत सिंह का गुरुवार रात शराब के नशे में घर आया था। पत्नी उमा देवी के साथ विवाद कर रहा था। तभी बड़ा भाई ध्यान सिंह सुलह कराने पहुंचा था। कहासुनी के दौरान वीरेंद्र ने अपने बड़े भाई ध्यान सिंह के सिर पर ईंट मार दी थी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला था। परिजन उपचार के लिए घायल को सीएचसी ले गए थे।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन वापस घर ले आए थे। शुक्रवार सुबह ध्यान सिंह ने घर में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद मृतक के पिता भारत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।