{"_id":"666b2be86c5dac6db9043f26","slug":"thatch-caught-fire-household-items-burnt-to-ashes-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113305-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के गांव हरनागरपुर में गुरुवार की दोपहर एक मकान के छप्पर में भीषण आग लग गई। इससे उसमें रखा दैनिक उपयोग व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव हरनागरपुर निवासी रामशंकर गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान घर पर पत्नी राधा, पुत्री रजोली, शालिनी, श्वेता घर पर थे। अचानक घर के दरवाजे पर रखे छप्पर में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग को काबू में किया, लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी व दैनिक उपयोग का सामान चारपाई, बिस्तर, कपड़े, अनाज, के अलावा बाइक आदि भी जलकर राख हो चुके थे।
पीड़ित रामशंकर ने तारों की चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल धमेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों ने अग्निपीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।