फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tetanus injection ends in Bela CHC

बेला सीएचसी में टिटनेस का इंजेक्शन खत्म भटक रहे मरीज

Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tetanus injection ends in Bela CHC
बेला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में पिछले एक सप्ताह से टिटनेस का (टिटबैक) इंजेक्शन नहीं है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर से इंजेक्शन खरीद कर परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार भी इस समस्या से किनारा किए हुए है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने को लेकर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है। बावजूद इसके मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य बेला में पिछले कई हफ्ते से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। गौरतलब है कि बड़ी व मामूली चोट से लेकर कुत्तों आदि तक के काटने पर सबसे पहले संबंधित मरीज को इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल में सियाराम व रमेश कुमार किसी जंग लगी धारदार वस्तु से कटने पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने आए थे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है, जिसके बाद मरीजों ने टिटनेस का इंजेक्शन बाहर से खरीद कर लगवाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि टिटनेस इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। जल्द इंजेक्शन आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed