फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   TET between tight security system

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई टीईटी

Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
TET between tight security system
अजीतमल परीक्षा केंद्र में लगी परीक्षार्थियों की लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
रविवार को जिले भर के 11 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी संपन्न हुई। कुल 3081 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पूरे जिले में 13 हजार 544 परीक्षा पंजीकृत थे। रविवार को परीक्षा के दौरान सुबह की पाली में 5237 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 6665 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में कुल छात्रों की संख्या 8207 थी। दोनों पालियों के कुल 3081 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार, श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टैट) की दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुचिता पूर्व संपन्न हुई। 1137 में 911 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


वहीं 226 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 337 परीक्षाथियों में मात्र 258 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।  द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 800 परीक्षार्थियों में 653 ने भाग लिया।
विज्ञापन



147 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धर्मपाल सिंह, उपजिलाधिकारी विजय प्रताप, तहसीलदार राजकुमार चौधरी सहित सभी पर्यवेक्षक पैनी निगाह लगाए रहे, जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके। अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र मे दो सेंटरों पर परीक्षा की गई। 4000 में 998 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल के केंद्र प्रभारी कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1000 परीक्षार्थियों में 721 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1000 नामांकित परीक्षार्थियों में 776 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे तथा 224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में कमलेश पांडेय प्रधानाचार्य जीआईसी तथा अनंतराम अग्रवाल चकबंदी विभाग मौजूद रहे।



 वहीं जनता महाविद्यालय अजीतमल केंद्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद दुबे ने बताया कि सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में नामांकित 1000 परीक्षार्थियों में 729 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 271 परीक्षार्थियो ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1000 नामांकित परीक्षार्थियों में 776 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे तथा 224 परीक्षार्थियो ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed