फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Testimony of the last investigator in the double murder case completed

Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में अंतिम विवेचक की गवाही पूरी

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Testimony of the last investigator in the double murder case completed
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड की सुनवाई कर रहे विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को हत्या के मामले के अंतिम विवेचक इंसपेक्टर राम सहाय पटेल की गवाही पूरी हो गई। बचाव पक्ष के वकील ने इंसपेक्टर से जिरह की। अगली सुनवाई तिथि तय कर इटावा जिला जेल में निरुद्ध तीन आरोपियों की व्यक्तिगत पेशी की कार्रवाई हुई। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित शेष आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन

विगत 20 मार्च 2020 को शहर के नरायनपुर मोहल्ला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की गोलीबारी में जान चली गई थी। इसमें सपा नेता पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो सगे भाई संतोष पाठक (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), रामू पाठक सहित 11 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। सभी आरोपियों को अलग-अलग जेलों में निरुद्ध किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मुकदमे की दिन प्रतिदिन सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट संजय कुमार सिंह की अदालत में हो रही है। आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराके न्यायिक प्रक्रिया पूरी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed