फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   test test test testt

Auraiya News: सेक्टर 84 के दीवान पीवोटल का जेनसेट हुआ बंद 12 घंटे रहेगी बिजली

Mon, 23 Jan 2023 03:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
test test test testt
गुरुग्राम। बिजली निगम ने गुरुग्राम की 9 सोसाइटियों को जेनसेट पर निर्भरता बंद कर बिजली के स्थाई कनेक्शन लिए जाने के लिए नोटिस भेजा है। साथ ही उन्हें यह निर्देश दिया है कि एयर पॉलुशन कंट्रोल बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन के तहत डीजल जेनसेट को बंद कर दिया जाए। सेक्टर-84 की दीवान पीवोटल में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस सोसाइटी में अब सिर्फ 12 घंटे ही बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान के तहत पिछले दिनों 7 विभिन्न डेवलपर्स की 9 सोसाइटियों को नोटिस भेजा गया था। इन सोसाइटी में बिजली का स्थाई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में बिल्डर द्वारा यहां रहने वाले रेजिडेंट्स को जेनसेट चलाकर बिजली सप्लाई की जा रही थी। लगातार जेनसेट चलने से जहां एक ओर वायु प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही थी, वहीं दूसरी ओर रेजिडेंट्स को महंगे बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा था। बोर्ड ने अपने नोटिस में बिल्डरों को निर्देशित किया था कि वह अपनी सोसाइटी में 31 अगस्त तक बैंक गारंटी देकर अपने कनेक्शन 11 केवी का करा ले। 31 अगस्त के बाद से पूर्णत: जेनसेट पर चलने वाली सोसाइटियों के जेनसेट बंद कर दिए जाएंगे।इस नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को सेक्टर-84 स्थित दीवान पीवोटल सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन ने कॉमन एरिया के अलावा यहां रहने वाले करीब 400 परिवारों के घरों के प्रयोग के लिए जेनसेट बंद कर दिया है। सोसाइटी के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि बिल्डर की ओर से हमें पत्र मिला है कि हमारे 8 टावर में से प्रत्येक में 12 घंटे ही बिजली मिलेगी। बारी-बारी से 2-2 घंटे का कट लगेगा। सोसाइटी निवासी महेश निखंडे ने बताया कि कॉमन एरिया में बिजली सुचारु रूप से जारी रहेगी मगर घरों के लिए हर तीन घंटे के बाद दो घंटे का कट लगेगा। यह सूचना हमें बहुत ही डरा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 108 के रहेजा अथर्वा के निवासी अंजन देवेश्वर ने बताया कि अभी तक सोसाइटी की ओर से ऐसनी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है कि जेनसेट बंद बिल्कुल बंद कर दिए जाएंगे। सेक्टर 109 स्थित रहेजा वेदांता के निवासी आदित्य प्रसाद तिवारी ने बताया कि उन्हें भी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। बिल्डर किसी व्यवस्था में लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के मानेसर के एक्सइएन राहुल सांगवान ने कहा कि जिन बिल्डरों के पास 11 केवी कनेक्शन नहीं हैं, वे कोशिश में हैं कि स्थाई कनेक्शन ले लें। कुछ सोसाइटियों के बिल्डरों की ओर से दिक्कत आ रही है। इसमें पीवोटल दीवान, 79 और 79 ए में तिरुपति की दो सोसाइटियों ने 11 केवी कनेक्शन के लिए बैंक गारंटी नहीं भरी है। माप्सको की तीन सोसाइटियों ने कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed