{"_id":"628fca15bc976b25c46d4a32","slug":"tension-between-gulriha-pradhan-and-the-complainant-auraiya-news-knp699032239","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता में तनातनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर । गुलरिहा की ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि घोटालों की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
गुरुवार सुबह गांव गुलरिहा की प्रधान नीलम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है कि पंचायत में घोटाले की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला कराया। समाजसेवक नाम के ट्विटर अकाउंट से हुई शिकायत में एक वीडियो भी संलग्न किया गया है।
इस ट्वीट के बाद औरैया पुलिस के आफीसियल ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि थाना प्रभारी दिबियापुर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों गुलरिहा निवासी दीपकुमार ने जिलाधिकारी से प्रधान एवं सचिव के खिलाफ हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए निकालने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।