फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperatures dropped , relief , sprinkle signs

गिरा तापमान, मिली राहत, बूंदाबांदी के संकेत

Sun, 31 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 31 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped , relief , sprinkle signs

गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को तेज धूप से दोपहर बाद राहत मिली। आसमान में उमड़ते बादलों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक ने छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। गर्मी के कारण तेज लू में कोई कमी होती दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन




पिछले एक पखवाड़े से आसमान से बरस रही आग ने सभी को बेहाल कर रखा है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षी तक बेहाल है। गर्मी में बिजली कटौती ने मुसीबत और बढ़ा रखी है।
विज्ञापन



पिछले पखवाड़े से जिले का तापमान उबाल मार रहा है। बढ़ते तापमान ने सभी को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। तेज गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया है। लू से बचने के लिए लोग शरीर को ढककर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में छाए बादलों से कुछ पल के लिए लोगों को राहत अवश्य मिली है, लेकिन तेज गर्म हवाओं के चलते लू के थपेड़ों से सभी बेहाल रहे।




चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है। जिले के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। बदले मौसम से लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed