फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature settles at 37 degrees, rain expected tomorrow

Auraiya News: पारा 37 डिग्री पर थमा, कल बारिश के आसार

Sat, 02 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 02 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Temperature settles at 37 degrees, rain expected tomorrow
फोटो-35-शहर के भगत सिंह चौराहे पर धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाता युवक। संवाद
औरैया। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से मिली राहत शनिवार को बरकरार रही। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर ही थमा रहा, वहीं सोमवार को फिर से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान साफ रहा, जिससे दोपहर में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले में मौसम फिर से करवट लेगा। रविवार को जहां बादल छाए रह सकते हैं तो वहीं सोमवार और मंगलवार को आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि किसान जल्द से जल्द अपना खेतों में पड़ा भूसा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed