फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature 37 degrees, humidity even after rain

Auraiya News: तापमान 37 डिग्री, बारिश के बाद भी उमस

Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Temperature 37 degrees, humidity even after rain
फोटो-39- तहसील में पेड़ के नीचे बैठे धूप से बचने का प्रयास करते लोग। संवाद
बिधूना। रविवार को रात व दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 3.5 मिमी बारिश दर्ज होने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 24 घंटे में जनपद में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बताया कि बारिश के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि किसानों के लिए यह बारिश धान की फसल के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है। इससे खेतों में धान रोपाई कार्य को गति मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में तापमान में बहुत अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है और उमस का असर फिलहाल जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed